पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सरहुल और ईद एक ही दिन पड़ने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दोनों पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में दोनों पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ईद को लेकर शुक्रवार रात से ही सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी शुरू कर दी जाएगी। नमाज के दौरान भी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेंगे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।उन्होंने बताया कि सरहुल पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को ध्यान में रखत...