रांची, मार्च 15 -- खूंटी, संवाददाता। सरहुल पर्व को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस संबंध में सरहुल पूजा महासमिति की बैठक रविवार को सरना स्थल दुलवा में महासमिति के अध्यक्ष सनिका तिड़ु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरहुल पर्व के आयोजन की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गईं। बैठक में जानकारी दी गई कि 19 मार्च को पारंपरिक रूप से घर-आंगन और सरना स्थलों की साफ-सफाई तथा लिपाई-पोताई की जाएगी। इसी दिन नया सरना झंडा लगाया जाएगा और तालाब व नदियों से मछली-केकड़ा पकड़कर शाम के समय पूर्वजों को अर्पित किया जाएगा। महासमिति के अध्यक्ष सनिका तिड़ु ने बताया कि 20 मार्च को श्रद्धालु उपवास रखेंगे और शाम को सरना स्थलों में नए घड़ों में सगुन जल रखकर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद 21 मार्च को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.