रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के साइंस ब्लॉक परिसर में बुधवार को सरहुल मिलन का आयोजन किया गया। कर्मचारी कर्मवीर उरांव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में रांची विवि कर्मचारी संघ के महामंत्री अर्जुन राम व अन्य कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सरहुल की बधाई दी। सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। मौके पर अर्जुन राम ने कहा कि सरहुल सभी लोगों का पर्व है। इसमें प्रकृति की उपासना होती है, क्योंकि धरती पर रहनेवाले सभी जीव-जंतु जीवनयापन करने के लिए प्रकृति पर ही निर्भर रहते हैं।कर्मवीर उरांव, पूर्व सीनेट सदस्य डॉ अटल पांडेय, एनके कुजूर, मनोज महतो, हेमंत भगत, संदीप कुजूर, जेपी टाना भगत, राजू सिंह, शंकर गोद्दार, संजय मुंडा, महेश, पप्पू बांडो सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...