रांची, अप्रैल 11 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के महेशपुर गांव में शुक्रवार को कुड़मी/कुरमी आदिवासी सरहुल मिलन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह सरना पूजन से होगी। इसके बाद शाम को महेशपुर से राहे तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत झूमर कलाकार विकास महतो का संगीतमय प्रस्तुति होगी। रात्रि में उस्ताद हेम चंद्र महतो व विभूति महतो की नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। सरहुल महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...