रांची, मार्च 19 -- रातू,प्रतिनिधि। सरहुल महापर्व को भव्य रूप से मनाने को लेकर गुरुवार को सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सरहुल पूजा समिति रातू के अध्यक्ष आदित्य तिर्की ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए आदित्य तिर्की ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। हमें इसे पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ मनाना चाहिए। शोभायात्रा में हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक बन सके। बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णयों का समर्थन किया। सरहुल पर्व को संपूर्ण गरिमा और उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख निर्णय-संपूर्ण रातू प्रखंड को...