आदित्यपुर, मार्च 30 -- ​आदित्यपुर, संवाददाता। आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के तत्वावधान में आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में 16वां सरहुल महोत्सव मनाया गया। इसमें समाज के गौरवशाली इतिहास और प्रकृति के साथ जुड़ाव का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेयर संजय सरदार एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा और क्रांतिवीर गंगा नारायण सिंह समेत महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी।संबोधित करते हुए मेयर ने कहा हम जल, जंगल और जमीन के रक्षक हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भगवान बिरसा मुंडा और वीर गंगा नारायण सिंह के वंशज हैं। आज हमारा समाज पिछड़ रहा है, जिसे बचाने के लिए हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना होगा और युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना होगा।महोत्सव में समाज के कई प्रबुद...