लातेहार, मार्च 21 -- चंदवा। प्रकृति एवं आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल के पावन अवसर पर शौंडिक जायसवाल समाज द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए चंदवा में श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच शीतल पेय (रसना) का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य चंदवा में सत्येंद्र साहू के आवास के समीप आयोजित किया गया। सरहुल पर्व के मौके पर जब लोग पूजा-अर्चना और उत्सव में शामिल होने के लिए निकलते हैं, ऐसे समय में समाज द्वारा की गई यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी राहत भरी साबित हुई। इस अवसर पर शौंडिक जायसवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहू राजकुमार साहू, रमेश प्रसाद, प्रमोद जायसवाल, सुबोध जायसवाल, राजेश प्रसाद, अरुण प्रसाद, दिनेश प्रसाद, धनेश प्रसाद, अजय कुमार, आदर्श रविराज, अरुण प्रिंस, डॉ. अनिल, सौरभ बिट्टू, प्रतिक किंग सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.