पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 21 मार्च को सरहुल बाहा पूजा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महोत्सव बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गिरजा चौक राजेंद्र बाल उद्यान में आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारी को लेकर राजेंद्र बाल उद्यान के पास स्थित आदिवासी विकास परिषद भवन में विधायक विजय खेमका की उपस्थिति में एक बैठक में महोत्सव की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एक दिवसीय सरहुल बाहा पूजा महोत्सव के तहत जनता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह राजेंद्र बाल उद्यान तक गाजे बाजे के साथ पहुंचेगी। जहां प्रकृति पूजा, आदिवासी पारंपरिक नृत्यगान, नामी गामी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाप्रसाद वितरण, महोत्सव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.