रांची, मार्च 17 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। गड़ीटोली गांव में सरहुल पूजा समिति ने जुलूस निकालीम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सह सांसद प्रतिनिधि जुगेश उरांव ने किया। इसमें तेरह गांव के ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर नाचते गाते फुलखोसी किया। इस दौरान शोभायात्रा में सखुआ पुष्पों की डालियां, सरना झंडा व गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सैकड़ों महिला- पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ नगड़ीटोली से हुआ जो सरसा सरनास्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जहां महिला मंडल ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। रहुल पूजा समिति बेड़ो के संरक्षक राकेश भगत, धनंजय कुमार राय, का उरांव, निल मिंज, प्रभात टोप्पो, दिलीप उरांव, चरवा उरांव,देवनिश तिग्गा व आफताब खान आदि मौजूद थे।मौके पर जुगेश उरांव ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा का प्रती...