रामगढ़, अप्रैल 1 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला भेलगढ़ा में बुधवार को आदिवासी संथाल युवा समिति के तत्वाधान में सरहुल महापर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश कुमार चिफ सीईपी वेस्ट बोकारो ने कहा कि सरहुल प्रकृति और आदिवासी संस्कृति का पहचान है। यह पर्व हमें प्रकृति की रक्षा करने और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। मौके पर सबों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं विशिष्ठ अतिथि आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेटा ने कहा कि सरहुल हमें पर्यावरण के संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों के सम्मान की सीख देता है। सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है, जो प्रकृति, सामूहिकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।वहीं इसके पूर्व मुख्य अतिथि सहित तरुण कुमार हेड इंफ्रास्टक्चर वेस्ट बोकारो, रोहित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.