लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। आदिवासी कर्मचारी समिति लोहरदगा की बैठक सरहुल पूर्व संध्या समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय मैदान में अध्यक्ष किशोर उरांव की अगुवाई में हुई। सरहुल पूर्व संध्या समारोह की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, अतिथि आमंत्रण, मंच व्यवस्था, विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को पारंपरिक गरिमा एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप आयोजित करने पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्ष किशोर उरांव ने कहा कि सरहुल आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व है, जो प्रकृति पूजा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.