लोहरदगा, मार्च 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में आदिवासी कर्मचारी समिति द्वारा 15 मार्च को न्यू नगर भवन में आयोजित होने वाले सरहुल खाद्दी पूर्व संध्या समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया है।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डा ताराचंद, विशिष्ट अतिथि एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेन्द्र मुण्डा को आमंत्रण दिया गया।समिति के मीडिया प्रभारी सुधीर उरांव ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध का प्रतीक है। प्रकृति हमारी जीवन शैली को संवारती है। जब पेड़ों में नए फूल और नए पत्ते आते हैं, तब चारों ओर हरियाली छा जाती है और प्रकृति की सुंदरता बढ़ जाती है। सरहुल हमें प्रकृति के प्रति सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.