बोकारो, मार्च 10 -- नगर के सेक्टर 8 सरना स्थल में सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर राविवर को बैठक हुई l बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया l सरहुल पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर सेक्टर 8 स्थित सरहुल पूजा समिति का गठन किया गया l इसके बाद बैठक में 21 मार्च को सरना स्थल सेक्टर 8 से लेकर नया मोड़ तक शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। पूजा समिति में अध्यक्ष जय मंगल उरांव ,उपाध्यक्ष पंकज कुमार उरांव ,सचिव अजय कच्छप, कोषाध्यक्ष विकास एक्का ,उपकोषाध्यक्ष विजय तिर्की ,उप सचिव रवि उरांव,कामदेव उरांव ,पाहन चामरा लकड़ा, पवन कुमार उरांव ,अशोक उरांव ,संयोजक चामू कुजूर को बनाया गया l बैठक में मनोहर हेम्ब्रम ,प्रदीप कूजूर ,चंद उरांव, राजीव कुमार मुंडा, दीनदयाल तिर्की, विनोद उरांव आदि शामिल रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...