सरहुल पूजा समिति ने जनगणना 2026 में सरना कोड दर्ज कराने की मांग की
जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति, पूर्वी सिंहभूम की बैठक सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में जनगणना 2026 के दौरान आदिवासी समुदाय के धर्म कॉलम में 'सरना/आदिवासी' तथा जाति में अनुसूचित जनजाति दर्ज करने को लेकर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समाज को दिग्भ्रमित करने वालों को सामाजिक आयोजनों में न बुलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शालू लकड़ा ने तथा संचालन उपेन्द्र बानरा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कोया ने दिया। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति ने जनगणना 2026 में आदिवासी समुदाय धर्म कॉलम को लेकर की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.