सरहुल पूजा में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गयी
चतरा, जून 18 -- चतरा, संवाददाता। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के सिकीदाग पंचायत अंतर्गत सोहरलाट गांव में गुरूवार को सरहुल पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पुर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। वहीं सरहुल पूजा में शामिल होकर पूर्व मंत्री ने आदिवासी संस्कृति और परंपरा की सराहना की। कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव युवा नेता दीपक साहू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव युवा जिला उपाध्यक्ष श्याम भोगता, पूर्व मुखिया अनिल यादव, सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य दिव्या देवी, संदीप कुमार, विकास कुमार सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.