सरहुल पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चतरा, मई 23 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। प्रखंड की तुलबुल पंचायत अंतर्गत जसपुर गांव स्थित सरना स्थल में शुक्रवार को सरहुल पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता सरना स्थल पहुंचे और पूजा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जसपुर सरना स्थल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्रामीणों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा। सरहुल पूजा के अवसर पर लोगों ने प्रकृति संरक्षण, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदर सिंह खेरवार(समाजसेवी), मुखिया पति जैनदन भारती, राजपुर थाना के एसआई डीके पांडे एवं पुलिस बल, शेरशाह मोहम्मद, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.