रांची, मार्च 16 -- रातू,प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल को भव्य बनाने के लिए सोमवार को रातू में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगीता देवी ने कहा कि सरहुल पूरी पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा, प्रत्येक गांव से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें समाज के लोग भारी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों (मांदर, नगाड़ा) के साथ शामिल होंगे। आदित्य तिर्की ने कहा कि शोभायात्रा का रूट वही रहेगा जो पहले से तय है। शोभायात्रा बड़काटोली से काठीटांड़ होते हुए झखराटांड़ स्थित सरनास्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। वही कृष्णा उरांव ने कहा कि शोभायात्रा नशामुक्त हो इसके लिए कार्यकर्ता नजर बनाए रखेगें। बैठक में समाजसेवी कृष्णा उरांव, गंगू पाहन, विमल उरांव, रोशन तिग्गा, पारस उरांव, अमित तिग्गा, अनुज तिर्की, अरवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.