रांची, मार्च 8 -- रातू, प्रतिनिधि। सरहुल पूजा समिति रातू की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सरना टोंगरी, पडहा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष आदित्य तिर्की ने कहा कि इस बार सरहुल पूजा समिति की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर प्रत्येक गांव में बैठक व जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आदित्य तिर्की ने क्षेत्र के सभी खोडहा से पारंपरिक वेशभूषा में सरहुल पूजा समिति शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। इससे पहले सर्वसम्मति से 12 मार्च को झंडागड़ी की जाएगी। झंडागड़ी में भी सरना समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है। समिति के छोटु उरांव ने कहा कि सरहुल शोभायात्रा नशा मुक्त हो इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा, जो भी व्यक्ति नशा कर शोभायात्रा में शामिल होगा, उसे दंड दिया जाएगा। बैठक में रामेश्वर उरांव, राकेश उरांव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.