हजारीबाग, मार्च 9 -- सरहुल पूजा को लेकर ग्रमीणों की हुई बैठक केरेडारी।प्रतिनिधिकेरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पताल गांव स्थित सरना स्थल में आगामी सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने एक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता अजय मुंडा एवं संचालन विकास महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरहुल पूजा के उपरांत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिससे समाज की परंपरा, संस्कृति और प्रकृति का संरक्षण के संदेश को व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम में लोक कलाकार मजबूल खान, कलाकार संगीता सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगे और सरहुल की पारंपरिक झलक प्रस्तुत करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व के दिन गांव ...