लातेहार, मार्च 13 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड में सरहुल पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर सरना भवन दिवाकर नगर बालूमाथ में सरहुल पूजा कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी शुक्रवार को सरहुल प्राकृतिक पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। बैठक में बताया गया कि सरहुल शोभायात्रा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा,ढोल नगाड़े और अपने पारंपरिक खोड़हा के साथ शामिल होंगे। इस दौरान सामाजिक अगुवाओं की भी भागीदारी रहेगी। कमेटी के विस्तार में सर्वसम्मति से सीसीएल से सेवानिवृत्त शुक्र भगत को अध्यक्ष,पूर्व शिक्षक सूधु उरांव को सचिव तथा पूर्व मुखिया शेरेगाड़ा सुरेन्द्र उरांव को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा गणेशपुर मुखिया परमेश्वर उरांव को उपाध्यक्ष,ईश्वर उरांव को महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.