रांची, मार्च 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी रांची के विभिन्न स्थलों पर शनिवार को सरहुल पर्व महोत्सव की धूम देखी गई। आदिवासी समुदाय के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी राज्य के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रकृति पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अंदाज काफी चर्चा का विषय बना। अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन, दोनों बेटों के साथ मुख्यमंत्री सबसे पहले करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। लेकिन उनका यहां आने का अंदाज काफी अलग था।मुख्यमंत्री किसी प्रोटोकॉल के तहत पीछे की सीट पर बैठने के बजाय खुद कार ड्राइव कर पूजा स्थल पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में कार चलाते हुए सरहुल के गाने का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री का एक वीडियो कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जि...