लातेहार, मार्च 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सरहुल पर्व को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लातेहार सरना समिति सह पड़हा समिति के तत्वावधान में आदिवासी वासाओडा को आकर्षक रूप से सजाया गया है। पर्व को लेकर समुदाय में उत्साह का माहौल है। समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक पड़हा भवन में पूजा एवं विनती के साथ होगी। इसके बाद 10:30 बजे सरना पूजा, 11:00 बजे सिरनी वितरण किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, जबकि 1 बजे से सरहुल पर्व पर आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं, संध्या 6 बजे पारितोषक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.