रांची, मार्च 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। युवा सरना समिति तपकरा एवं सरना धर्म सोतो: समिति की संयुक्त बैठक कालेट बड़का टोली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुदा मुण्डा ने की।बैठक में सरहुल (बहा) पर्व की तैयारी पर चर्चा की गई। युवा सरना समिति तपकरा के सचिव सुमित गुड़िया ने कहा कि 21 मार्च दिन शनिवार को भव्य रूप से तपकरा में शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने लोगों से अपने घरों में साफ सफाई लिपाई पुताई का काम शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों के द्वारा दिया गया संस्कृति और संस्कार को संरक्षित रखना हमारी दायित्व है। सरहुल के दिन गांव गांव से लोग पहुंचे वेशभूषा नगडा ढोलक के साथ में शोभायात्रा में शामिल होंगे। युवा महिलाएं शोभायात्रा में शामिल होकर एकता और भाई चारे का परिचय देंगे। मौके पर जयराम पाहन ने कहा कि सभी गांव के पाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.