रांची, फरवरी 27 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू के सिदरौल स्थित चेड़ी सरना में शुक्रवार को प्रमुख सत्यनारायण मुंडा की अध्यक्षता में सरहुल मिलन समारोह और जुलूस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें झिबरा मुंडा को अध्यक्ष, हरिश्चंद्र पहान सचिव, धर्मेश भगत कोषाध्यक्ष, सोनू मुंडा को मीडिया प्रभारी और राजेंद्र लोहरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बताया गयाा कि 20 मार्च को सरहुल उपवास, 21को झखरा और 25 मार्च को प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह सह जुलूस का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर पांच मार्च को अगली बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का संचालन सोनू मुंडा ने किया। मौके पर पूर्व प्रमुख रामेश्वर पहान, चकमे पंचायत मुखिया रामवृत मुंडा, मुरुपीरी पंचायत मुखिया सीता देवी, विधायक प्रतिनिधि राम...