पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अद्दि कुड़ूख सरना समाज की पलामू यूनिट के तत्वावधान में रविवार को केंद्रीय सरना स्थल के प्रांगण में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथलेश उरांव ने जबकि संचालन जिला सचिव शंकर उरांव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सरहुल पर्व को हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि पलामू जिले के 16 प्रखंडों के 211 गांवों से हजारों की संख्या में सरना श्रद्धालु सरहुल पूजा के बाद पारंपरिक शोभायात्रा निकालेंगे। श्रद्धालु अपने-अपने गांवों से पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा और वाद्ययंत्र जैसे मांदर, नगाड़ा और ढांक के साथ सरना झंडा लेकर मेदिनीनगर के छःमुहान चौक होते हुए जिला स्कूल मैदान पहुंचेंगे। सरहुल शोभायात...