बोकारो, मार्च 21 -- नगर के सेक्टर 8 सरना स्थल में सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर समाज की आदिवासी महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरहुल पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर सेक्टर 8 स्थित सरहुल पूजा समिति का गठन किया गया l पूजा समिति में अध्यक्ष जय मंगल उरांव ,उपाध्यक्ष पंकज कुमार उरांव ,सचिव अजय कचछाप, कोषाध्यक्ष विकास एक्का ,उपकोषाध्यक्ष विजय तिर्की, उप सचिव रवि उरांव, कामदेव उरांव ,पाहन चामरा लकड़ा, पवन कुमार उरांव ,अशोक उरांव ,संयोजक चामू कुजूर को बनाया गया l अध्यक्ष ने बताया शनिवार को सुबह में सरहुल के अवसर पर पूजा के बाद दोपहर बाद में सरना स्थल सेक्टर 8 से लेकर नया मोड़ तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.