चतरा, मार्च 13 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी 21 मार्च को प्राकृतिक महापर्व सरहुल की तैयारी को लेकर शुक्रवार को समाजिक अगुआ जनों का एक बैठक सरना टोंगरी पकरिया में किया गया। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय सरना समीति चतरा सह आदिवासी एकता मंच चतरा के अध्यक्ष महेश बाण्डो के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन खरवार भोगता विकास सघं चतरा सह आदिवासी एकता मंच चतरा के सचीव विजय गंझू के द्वारा किया गया। बैठक में सर्व सहम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार जिला सरहुल मे 20 खोडहा के शामिल होने का अनुमान है।यह सरहुल महा पर्व हमारे लिए खुशीयो के साथ एकता का भी संदेश देता है।समीति ने पुरे जिलावासियों तथा समस्त आदिवासी समुदाय को सरहुल की बधाई देते हुए सरहुल में शामिल होने का नेवता दिया। बैठक मे पह...