जमशेदपुर, मार्च 18 -- बुधवार को झारखंड के पारंपरिक आदिवासी पर्व सरहुल का शानदार आयोजन जमशेदपुर के एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में किया गया। इस उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय परंपराओं, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सामूहिक जीवन के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। पूरे परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सजाया गया था, जहाँ छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ सरना पूजा से हुई। इस दौरान साल के वृक्ष की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। आदिवासी समाज में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के प्रतीक इस पर्व को संस्थान में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विवेक कुमार सिंह, विशिष्ट अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.