लातेहार, मार्च 19 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रकृति पूजा के पर्व सरहुल एवं रामनवमी को लेकर बालूमाथ शहर में उत्साह चरम पर है। पर्व की तैयारियों के तहत मुख्य मार्ग,बाजारटांड़ सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर सरना झंडा, महावीर पताका और रंग बिरंगी पताकायें लगाई जा रही हैं। इससे पूरे शहर का माहौल धार्मिक और उत्सवी रंग में रंग गया है। स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा बढ़ चढ़कर सजावट का कार्य किया जा रहा है। जगह जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं,वहीं सड़कों के किनारे झंडे और बैनर लगाकर शहर को भव्य रूप दिया जा रहा है। इधर, प्रशासन भी दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बुधवार को भी थाना परिसर में बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.