गुमला, मार्च 15 -- गुमला। सरहुल और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गुमला सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 4.30 बजे से शुरू होगी। जिसमें एसडीपीओ, एसडीओ सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में दोनों पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद शाम करीब छह बजे से इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया है। थाना प्रभारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव और परामर्श देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.