बोकारो, मार्च 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार प्रखंड के कई स्थानों पर आयोजित सरहुल पूजा में गुरुवार को शामिल हुए।इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के डूमर डिहा व पुटका डीह तथा पतकी पंचायत के मोथा टांड में आयोजित सरहुल पूजा में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने सरना स्थल पर माथा टेककर जनकल्याण एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पूर्व स्थानीय ग्रामीणों की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मांदर की थाप पर मंत्री भी अन्य लोगों के साथ थिरके। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.