रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। ईद और प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर निगम की तैयारियों का प्रशासक सुशांत गौरव ने मंगलवार को जायजा लिया। प्रशासक निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख अखड़ा, सरना स्थल और मस्जिदों का स्थल निरीक्षण किया। हातमा अखड़ा, करमटोली आदिवासी छात्रावास अखड़ा, सिरमटोली चौक अखड़ा और रतन टॉकीज चौक स्थित एकरा मस्जिद सहित आसपास के क्षेत्रों में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासक ने आयोजन समितियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य टीम वर्क और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि पर्व के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक एवं निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.