रामगढ़, मार्च 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय सरना समिति हेसला पतरातू की ओर से पीटीपीएस हेसला सरना स्थल में रविवार को सरहुल पर्व सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जबकि जोहार सरना अखाड़ा की ओर से कोतो में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिससे सम्पूर्ण पतरातू क्षेत्र सरहुल मय हो गया। इन दोनों स्थलों पर हजारों प्रकृति उपासक शामिल हुए। इसमें प्रकृति के उपासकों ने अपने-अपने इलाके के सरना स्थलों पर नियम पूर्वक पूजा अर्चना करने के उपरांत एक से बढ़कर एक झांकी( झखरा) लेकर मिलन समारोह में शामिल हुए। मौके पर हजारों प्रकृति प्रेमी और कलाकारों ने ढोल-मांदर के थाप पर थिरके। साथ ही हेसला में रांची के कलाकार झंकार और उसकी टीम ओर से एक से बढ़कर एक गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। हेसला में सोलिया, पलानी, उचरिंगा, हेसला, आदि दर्जनों गांव और टोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.