रामगढ़, मार्च 22 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के कुल्ही गांव स्थित सरना स्थल में रविवार को सरहुल पूजा सह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही आदिवासी परंपरा को बरकरार रखने के लिए महिला-पुरुष सरहुल गीत से थिरके, पुजारी रेंगटा पहान, ब्रिजा पाहन आदि ने प्रकृति आदि इष्टदेव की पूजा अर्चना सखुआ फूल से विधिवत किया। वहीं जल जंगल जमीन व फसलों की हरियाली की कामना की गई। इस दौरान सुखदेव मुंडा ने कहा खास कर सरहुल पूजा आदिवासियों की महान पूजा है, इस अवसर में पेड़ पौधों में हरियाली आती है, पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं सखुआ का फूल एक दूसरे को भेट कर सरहुल की बधाई दिया, नृत्य अखाड़ा का उद्घाटन रेंगटा पाहन आदि ने किया।आदिवासी महिला-पुरुष सरहुल के गीत में दिन भर झूमते रहा, इधर प्रखंड के पोटमदगा के सरना स्थल में सरहुल पूजा किया गया। का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.