रांची, मार्च 19 -- 21 मार्च को सरहुल शोभायात्रा और 26 मार्च को श्रीरामनवमी के दिन विद्युत आपूर्ति बंद नहीं होगी। इस संबंध में रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने सरहुल आयोजकों, पूजा समितियों व आम जनता के लिए अपील निकाली है। अधीक्षण अभियंता ने पत्र में कहा है कि तीन अप्रैल 2025 को उच्च न्यायालय और 16 अप्रैल 2025 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में बिजली बंद नहीं रहेगी। लेकिन, सरहुल और श्रीरामनवमी पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ सावधानी-नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि नियम के पालन करने से ही सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसको लेकर आठ सूत्री दिशा-निर्देश और सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। कहा गया कि आयोजन समिति संबंधित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।क्या हैं गाइडलाइन * शोभ...