रांची, मार्च 18 -- खूंटी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के नेतृत्व में बुधवार को एसपी कार्यालय सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले में घटित अपराधों और विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने थानावार समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही सरहुल, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और सोशल मीडिया की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शोभायात्राओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.