रांची, मार्च 16 -- रांची, संवाददाता। सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर रांची नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में इन पर्वों को संपन्न कराने के लिए सोमवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गयी। इसमें विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कहा गया कि शहर के 53 वार्डों में स्थित 298 सरना स्थलों और अखरा, ईद के दौरान सभी ईदगाह व मस्जिद और रामनवमी के अवसर पर प्रमुख मंदिरों और संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। शोभायात्रा मार्गों की विशेष सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सड़क साफ करने और पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है। सफाई अभियान तीन शिफ्ट में चलाया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर पानी के टैंकर और मोबाइ...