गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04530/04529 सरहिन्द-मधुबनी वाया गोरखपुर का संचलन तीन फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 04530 सरहिन्द-मधुबनी स्पेशल 25 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च को सरहिन्द से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर शाम 7 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04529 मधुबनी-सरहिन्द होली स्पेशल 26 फरवरी, 03 एवं 07 मार्च को मधुबनी से रात 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर सुबह 5.15 सरहिन्द पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.