बहराइच, अप्रैल 12 -- बहराइच, संवाददाता। भारतीय सरहद के पार नेपाल राष्ट्र के बांके जिला मुख्यालय नेपाल गंज के विभिन्न इलाको में नेपाल पुलिस दबिश दी। नेपाल पुलिस की दबिश पड़ते ही तस्कर मटर का दाल, फल, फूल आदि छोड़ कर फरार हो गए। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 2, 33, 830 रूपये आंकी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि सारा सामान एकत्र कर आवश्यक कार्यवाई को नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया है। तस्कर माल छोड़कर भारतीय सीमा में फरार हो गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...