मधुबनी, मार्च 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। सरहद गांव में स्वतंत्रता सेनानी जटाशंकर दास की 103वीं जयंती लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान की ओर से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह में मिथिला पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित शांति देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शांति देवी ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें जटाशंकर दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे 17 से 18 वर्ष की थीं, तब गोद में बच्चे को लेकर स्टीमर से पटना उद्योग विभाग पहुंची थीं और उनके पास केवल एक पेंटिंग थी। उस समय कला संस्कृति विभाग के अधिकारी उपेन्द्र महारथी से मुलाकात हुई। उनके कहने पर वे जटाशंकर दास से मिलीं। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया डा. इंद्रमोहन झा ने की। उन्होंने कहा कि जटाशंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.