सरहचवा टोला में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास
लातेहार, जून 25 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की टोंटी पंचायत के सरहचवा टोला में जिला परिषद मद से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रमेश राम, अरुण कुमार, देवनंदन प्रसाद, कैलाश राम, मनोज उरांव, पूर्व मुखिया धानेश्वर उरांव, बिशुनदेव यादव एवं दुलारचंद यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह नाली निर्माण का काम सरहचवा टोला में फारूक मियां के घर से जागो उरांव के घर तक कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रमेश राम ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.