सरस हत्याकांड में मुख्य आरोपित रिमांड पर, राड बरामद
गोरखपुर, अगस्त 23 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। नौ वर्षीय सरस सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपित सिकंदर साहनी को पिपराइच पुलिस ने रविवार को सात घंटे की रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर लुहसी गांव के पास नहर किनारे झाड़ी से घटना में प्रयुक्त राड बरामद की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शाम 4:30 बजे पुलिस ने आरोपित को जिला कारागार भेज दिया। अराइजी बसडीला निवासी अरविंद सिंह का नौ वर्षीय पुत्र सरस पिपराइच में अपनी मौसी के घर रहकर कक्षा चार में पढ़ता था। दो अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे पान की दुकान की ओर जाते समय पुरानी छेड़खानी की रंजिश में आरोपितों ने सरस और उसके मौसेरे भाई को घेर लिया था। दोनों पर लाठी-डंडे और राड से हमला किया गया। जान बचाकर भागने पर आरोपितों ने पत्थर भी चलाए। गंभीर हालत में दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.