वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सरस मेले में स्टॉल के अवलोकन के दौरान 500 रुपये में टोपी खरीदी। महिला विक्रेता ने 400 रुपये कीमत बताई थी, लेकिन उन्होंने 100 रुपये बतौर प्रोत्साहन भेंट कर दिया। केशव सर्किट ने हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान एसआईआर औऱ पंचायत चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगामी दौरे पर फीडबैक लिया। शाम को वह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में सविधि दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.