कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सरस आजीविका मेला 4 से 6 जनवरी तक मोतीझील लॉन संख्या-2 में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को उनके उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल सके। मेले का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री कर सकते हैं। सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि सरस आजीविका मेले में कानपुर मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी। मेले में सौंदर्य प्रसाधन, सुगंधित उत्पाद, पारंपरिक परिधान और वस्त्र संग्रह, घरेलू उपयोग की सामग्री, मसाले, पारंपरिक हस्तकला से जुड़े उत्पाद, लेदर उत्पाद, जैविक पौधे और कृषि उत्पाद, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.