फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी मैदान पर 15 दिनों से चल रहा सरस आजीविका मेला सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। मेले के समापन पर महिला उद्यमियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई। 15 दिनों के दौरान करीब चार करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। विभिन्न राज्यों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की अच्छी बिक्री होने पर प्रसन्नता जताई और अगले वर्ष आयोजित होने वाले सरस आजीविका मेले में दोबारा भाग लेने की इच्छा व्यक्त की। बता दें कि सरस आजीविका मेले का आयोजन ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। मेले में हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड जैसे कई राज्यों की महिला उद्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.