चम्पावत, फरवरी 19 -- चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची। लोक गायक माया उपाध्याय और जितेंद्र तोमक्याल के गानों ने समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को देर रात तक दर्शक जमे रहे। चम्पावत सरस कॉर्बेट की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक माया उपाध्याय और जितेंद्र तोमक्याल के नाम रही। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत चम्पावत के इतिहास को लेजर शो से प्रदर्शित करने से हुई। इसमें भगवान विष्णु के कुर्म अवतार से लेकर आधुनिक चम्पावत की विकास यात्रा तक की कहानी दिखाई गई। इसके बाद जितेंद्र तोमक्याल ने लाली हो लाली.., ओ भीना कस के जानू द्वारहाटा.. और हाथ पैरेली घड़ी.. की प्रस्तुति दी। इसके बाद लोकगायिका माया उपाध्याय ने नैनीताल की माधुली.., हाई ककड़ी.. और कान में डबल झुमका.. पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.