कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। तीन दिवसीय सरस आजीविका मेले का आगाज रविवार को हुआ। मोतीझील स्थित लॉन नंबर दो में लगे मेले में पहले दिन मिलेट्स (मोटे अनाज) व खजूर को मिलाकर बनाई गई शुगर फ्री गजक और देशी लड्डूओं की धूम रही। गाजियाबाद की निंबू मसाला चाय, कन्नौज के परफ्यूम और भगवान के कंबल टोपी भी आकर्षण का केंद्र रहे। ड्राई फ्रूट व खजूर की चॉकलेट बर्फी, लड्डू और पट्टी भी लोगों को खूब पसंद आई। मेले में कानपुर मंडल के 60 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगाए गए। जिनमें एक से बढ़कर एक हाथ से बने उत्पाद देखने को मिले। मेले में 10 रुपये से लेकर 450 रुपये कीमत के भगवान के कपड़े, टोपी, स्वेटर, कंबल और गद्दे देखने को मिले। इसके साथ ही हाथ से बनी शर्ट, साड़ी, शॉल, गोबर की सामग्री, इत्र, मिट्टी के उत्पाद भी स्टाल में देखने को मिले। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.