कानपुर, दिसम्बर 26 -- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में मंडलीय एवं जनपद स्तरीय सरस मेला 2026 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि यह मेला चार से 6 जनवरी 2026 तक मोतीझील लॉन-2 में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया और कानपुर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे। कानपुर मंडल के सभी छह जनपदों से चयनित स्वयं सहायता समूहों के लगभग 40 स्टॉल लगाए जाएंगे, जबकि जनपद कानपुर नगर से 20 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 60 स्टॉलों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, खाद्य उत्पाद, घरेलू उपयोग की सामग्री और अन्य स्थानीय उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.