फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी मैदान पर चल रहे सरस आजीविका मेले में गुरुग्राम के गांव ऊंचा माजरा से आई परवेश के जूट के बैग लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। उन्हें दोबारा से स्टॉक मंगाना पड़ा है। सरस मेले के समापन को अब एक दिन शेष रह गया है। इसके चलते अधिक संख्या में लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। परवेश वर्ष 2017 ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई हैं और सहेली महिला स्वयं सहायता समूह बनाया। इनके जूट के थैले व बैग देश के विभिन्न राज्यों में भी पसंद किए जाते हैं और पूरे वर्ष ऑर्डर आते रहते हैं। दीवाली के ऑर्डर पूरे करने के लिए छह महीने पहले काम शुरू कर देती है। वहीं हरियाणा सरकार भी इन्हें ऑर्डर देती है। परवेश ने बाजार में बने रहने के लिए अपने उत्पाद में नवीनता को भी समायोजन किया है। जूट के साथ चमड़े का भी प्रयोग करती ह...