सरस मेला 20 से 29 सितंबर तक लगेगा
पटना, सितम्बर 4 -- जीविका द्वारा आयोजित सरस मेले का आयोजन 20 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। स्टॉल के लिए जीविका द्वारा ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इस बार के मेले में 130 से 135 स्टॉल रहेगा। इसमें बिहार के अलावा विभिन्न राज्यों की आजीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं भी शामिल होती हैं। आयोजन ज्ञान भवन गांधी मैदान में किया जाएगा। इस बार का सरस मेला प्लास्टिक फ्री रहेगा। हर स्टॉल पर कैश के अतिरिक्त ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी रहेगी। साल में दो बार सरस मेला का आयोजन होता है। एक बार इंडोर और एक बार आउट डोर मेला लगाया जाता है। इंडोर मेले का आयोजन ज्ञान भवन और आउट डोर का गांधी मैदान में होता है। दुर्गापूजा के पहले इंडोर सरस मेले का आयोजन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.